जयनगर में ऑटो और मोटर वैन की रेसबाज़ी में भीषण हादसा, 1 की मौत

सांके‌तिक फोटो
सांके‌तिक फोटो
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : जिले के जयनगर में मंगलवार सुबह ऑटो और मोटर वैन की रेसबाज़ी के चलते एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 60 वर्षीय रबीन गाएन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण बारासात इलाके में हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक ऑटो और एक मोटर वैन तेज रफ्तार में एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ऑटो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क के बीचोंबीच पलट गया। ऑटो के पलटते ही उसमें सवार यात्री सड़क पर छिटक कर गिर पड़े। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही एक लॉरी सड़क पर गिरे रबीन गाएन के ऊपर से गुजर गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रबीन को रक्तरंजित अवस्था में निमपीठ ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल यात्रियों को भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और मोटर वैन को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य किया। हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। पुलिस ने संबंधित लॉरी को भी जब्त कर लिया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस सड़क पर ऑटो और मोटर वैन चालक अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं। प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में तेज गति को हादसे की मुख्य वजह बताया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in