जाली दस्तावेज बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त की तस्वीर
गिरफ्तार अभियुक्त की तस्वीर
Published on: 

दक्षिण 24 परगना: विष्णुपुर थाना क्षेत्र में जाली दस्तावेज तैयार कर लोगों से कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम शेख शाह आलम है। पुलिस ने उसे ठाकुरपुकुर थाना क्षेत्र के पंचाननतला इलाके से पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, अभियुक्त ऑटो मालिकों के लिए ऑटो रूट से संबंधित कथित जाली दस्तावेज तैयार करता था और इसके बदले उनसे लाखों रुपये वसूलने का आरोप है। इस संबंध में विष्णुपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने ठाकुरपुकुर थाना क्षेत्र के पंचाननतला इलाके से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार, आरोप है कि पूर्व में तृणमूल कांग्रेस की एक यूनियन के तत्कालीन अध्यक्ष का संरक्षण प्राप्त होने के कारण लोग उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से कथित रूप से हिचकते थे। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in