जगत बैद चुने गए चूरू नागरिक परिषद के अध्यक्ष

परिषद की वार्षिक आम बैठक में हुआ चुनाव
Kolkata
चूरू नागरिक परिषद
Published on

कोलकाता : चूरू नागरिक परिषद की वार्षिक आम बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में आर.पी. सराफ ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान जगत बैद को सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए परिषद का अध्यक्ष चुना गया।

पूर्व अध्यक्ष नारायण जैन के सुझाव पर अन्य पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों का भी चुनाव किया गया। आर.पी. सराफ को आईपीपी, सुशील शारदा एवं मंजू अग्रवाल को उपाध्यक्ष, दीपक जैन को सचिव, ईश्वर गोयनका एवं कांति लाल सुराणा को संयुक्त सचिव तथा सुमित सेकसरिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

समिति सदस्यों में राजेंद्र बच्चावत, राजेंद्र कोठारी, पवन धानुका, बीएल दुगड़, राजेंद्र बरडिया, शांति लाल कोठारी, मायापति खेमका, राज कुमार नवल, भरत बैद, शशि अग्रवाल, अशोक पारख, डॉ. वीरेंद्र शर्मा, कौत्सव मिश्र और विकास बैद शामिल हैं।

विशेष आमंत्रित सदस्यों में सुनील रिबियावाला, नरेंद्र सुराणा और कुलदीप मनोत रहेंगे। पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसके शर्मा, बीएल सोती, नारायण जैन, बसंत पारिख और प्रकाश कुमार पारिख भी समिति में रहेंगे।

बैठक को यूको बैंक के जोनल प्रमुख कपिल विश्नोई ने संबोधित किया और सदस्यों को बैंक की ऋण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया। अंत में सचिव दीपक जैन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in