

कोलकाता : अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) की पश्चिम बंगाल इकाई की ओर से महाष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय डांडिया उत्सव सांस्कृतिक उल्लास और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बना।
पारंपरिक गरबा-डांडिया की धुनों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में वैश्य समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में नेपाल के कौंसल जनरल जेपी आचार्य, स्वामी कृष्णा पंचोली जी महाराज, भागवताचार्य श्रीनिवास शर्मा "श्रीजी", उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर सिंह, भाजपा विधायक संटू पान, चार्नक हॉस्पिटल की निदेशक श्वेता शर्मा,
महासम्मेलन के पूर्व राज्य अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल तथा सुदेश अग्रवाल, सज्जन कुमार पटवारी, संतोष सराफ, विनीत वर्मा, निर्मल कुमार अग्रवाल, लक्ष्मण अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महासचिव लाॅकेट चटर्जी, माधवी अग्रवाल, पूर्व उपमेयर मीना देवी पुरोहित, संदीप गर्ग, मदन गोपाल राठी, बांग्ला अभिनेत्री पूजा राय, सन्मार्ग ग्रुप का अध्यक्ष रूचिका गुप्ता,
सुधांशु शेखर, ट्रेड सेल के सह-संयोजक दीपू बैठा, राज्य शिक्षा विभाग की सचिव डाॅ नम्रता कोठारी, किशन किल्ला, सुभाष मुरारका, नारायण प्रसाद सरावगी, हर्ष रुइया, विमल बेंगानी, देवेन्द्र बेंगानी, संजय आर्य, शंकर कारीवाल, विकास जायसवाल, मनोज पराशर सहित अन्य प्रमुख थे।
आयोजन की सफलता में IVF पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी, कार्यक्रम अध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल, कार्यक्रम सह-अध्यक्ष सरोज अग्रवाल एवं निर्मल कुमार अग्रवाल तथा मुख्य समन्वयक अशोक बाजोरिया सहित उपाध्यक्ष रामकिशोर लुहारीवाला, संगठन सचिव अभ्युदय दूगड़, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद सुरेका, सोमनाथ अडूकिया,
राजकुमार शर्मा, रविकांत छापरिया, सुनील अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, विवेक लोहिया, रूद्रजीत भट्टाचार्य, सुनील खेतान, सौरभ सुरेका सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। वक्ताओं ने वैश्य समाज के व्यापार, उद्योग, रोजगार सृजन और सामाजिक सेवा में योगदान को रेखांकित किया।
उन्होंने शिक्षा, युवा उद्यमिता, महिला सशक्तीकरण और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उत्सव ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ सामाजिक संपर्क, सहयोग और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने का संदेश दिया।