IVF पश्चिम बंगाल ने जरूरतमंद महिलाओं को बांटी साड़ी और सलवार-कुर्ती

छठव्रती महिलाओं के लिए आयोजित सेवा कार्यक्रम में विधायक विजय ओझा और नेपाल के कॉन्सल जनरल जे.पी. आचार्य रहे उपस्थित
IVF पश्चिम बंगाल ने जरूरतमंद महिलाओं को बांटी साड़ी और सलवार-कुर्ती
Published on: 

कोलकाता : इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन (IVF) की पश्चिम बंगाल इकाई की ओर से ग्रीस पार्क के समीप हरियाणा भवन के पास जरूरतमंद छठव्रती महिलाओं के बीच साड़ी एवं सलवार-कुर्ती का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता IVF पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष सुशील चौधरी ने की।

आयोजन में मुख्य अतिथि जोड़ासांको के विधायक विजय ओझा तथा विशिष्ट अतिथि नेपाल के कॉन्सल जनरल जे.पी. आचार्य, आधुनिक इस्पात समूह के निर्मल कुमार अग्रवाल, गणेश कॉम्प्लेक्स के अशोक बाजोरिया और टॉलीवुड अभिनेत्री पूजा रॉय उपस्थित रहे। भाजपा नेता दीपू बैठा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी सहभागिता की।

इस अवसर पर भाजपा उत्तर कोलकाता के उपाध्यक्ष सुनील हर्ष, IVF संगठन सचिव अभ्युदय दूगड़, कोषाध्यक्ष सतीश अग्रवाल, प्रज्ञा झुनझुनवाला, मनोज परासर, राजेंद्र सुरेका, बिमल बेंगानी, प्रदीप मोदी, विवेक लोहिया, राजेंद्र खेतान सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि IVF समाज की एकता के साथ महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्यरत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं को वस्त्र भेंट किए गए। प्रायोजक अशोक कुमार बाजोरिया ने अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News