यंग बॉयज क्लब अपने 57वें वर्ष में 'राम राज्य' थीम के साथ शांति, सम्मान और सद्भाव का देगा संदेश

यंग बॉयज क्लब अपने 57वें वर्ष में 'राम राज्य' थीम के साथ शांति, सम्मान और सद्भाव का देगा संदेश
Published on: 

सिटी ऑफ जॉय के लोग इन दिनों जब बहुप्रतीक्षित सबसे बड़े त्योहार दुर्गापूजा की तैयारी में जुटे हैं, इसी के बीच मध्य कोलकाता के तारा चंद दत्ता स्ट्रीट में 'यंग बॉयज क्लब' अपने 57वें वर्ष में अपने भव्य और आकर्षक पूजा मंडप में दर्शकों के स्वागत की तैयारियों में जुटा है। इस बार पूजा कमेटी के सदस्यों की सोच से 'राम राज्य' थीम के साथ शांति, न्याय, सम्मान, सद्भाव और एक आदर्श समाज की सोच पर आकर्षक मंडप का निर्माण किया जा रहा हैं। सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण और आकर्षक थीम पर मंडप की सजावट के लिए मशहूर यंग बॉयज क्लब ने एक बार फिर ऐसा कॉन्सेप्ट चुना है, जो दुर्गा पूजा की भावना का आनंद मनाते हुए दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगा। 'राम राज्य' के जरिए, आयोजक एक ऐसी आदर्श सामाजिक व्यवस्था दिखाना चाहते हैं, जहाँ अन्याय पर न्याय, अपमान पर सम्मान और दमन पर धर्म की जीत हो, और प्रकृति के साथ सद्भाव का सामंजस्य दिखता हो।

इस वर्ष के पूजा मंडप की खासियत पर्यावरण के अनुकूल इसकी सजावट है। मशहूर कलाकार देबशंकर महेश द्वारा डिजाइन किए गए इस शानदार पूजा मंडप को पूर्व मिदनापुर के कारीगर प्राकृतिक वस्तुओं, जिनमें सूखी पत्तियां, फल, फूल, बीज और रेशे से तैयार किया जा रहा हैं। इन सामग्रियों का अनोखा इस्तेमाल पंडाल को एक प्राकृतिक रूप देता है और साथ ही प्रकृति के साथ सद्भाव बनाए रखने की थीम पर भी जोर देता है। रोजमर्रा की इन प्राकृतिक सामग्रियों को एक शानदार कलात्मक रचना में बदलने के लिए बारीक कारीगरी और विस्तृत सजावटी तत्वों का इस्तेमाल किया जा रहा है। देवी दुर्गा की मूर्ति मिदनापुर के मशहूर मूर्तिकार कुशाध्वज बेरा ने बनाई है। पूजा के इस आयोजन को लेकर यंग बॉयज क्लब के मुख्य आयोजक राकेश सिंह ने कहा, दुर्गा पूजा हमारे लिए हमेशा से ही भक्ति को रचनात्मकता और एक सार्थक सामाजिक संदेश के साथ जोड़ने का एक बेहतरीन मौका रहा है। 'राम राज्य' के जरिए, हम दर्शकों के बीच एक ऐसे आदर्श समाज की अपनी सोच पेश कर रहे हैं, जहाँ लोग शांति, सम्मान और आपसी आदर के साथ रहते हैं। हम चाहते हैं कि आने वाले लोग पंडाल की सुंदरता का अनुभव करें और साथ ही इस थीम के पीछे छिपे मूल्यों से भी जुड़ें। वहीं इस मौके पर, 'यंग बॉयज क्लब' के यूथ प्रेसिडेंट विक्रांत सिंह ने कहा, इस साल की थीम उन मूल्यों पर आधारित है, जो लोगों को एक साथ ला सकते हैं। 'राम राज्य' एक ऐसे समाज की हमारी सोच को दिखाता है, जो न्याय, जिम्मेदारी, सद्भाव और दया पर आधारित हो। हमने इसकी पूरी कोशिश की है कि हमारी प्रस्तुति सकारात्मकता और एकजुटता का संदेश दे, जो दुर्गा पूजा का मुख्य आधार है।

मीडिया से बात करते हुए, 'यंग बॉयज क्लब' के को-ऑर्गनाइजर विनोद सिंह ने कहा, हर साल हमारा ध्यान आने वाले लोगों के लिए कुछ यादगार बनाने पर होता है, न सिर्फ पंडाल के बड़े आकार से, बल्कि सार्थक कहानी कहने के जरिए भी हम समाजहित में कुछ हटकर संदेश देने की कोशिश करते हैं। इस साल, इस कॉन्सेप्ट को बेहतर बनाने के लिए प्राकृतिक वस्तुओं, पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है। हम कोलकाता के साथ अन्य राज्यों और विभिन्न जिलों से आनेवाले दर्शकों का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं, ताकि वे हमारी 57वें दुर्गापूजा मंडप की सजावट और यहां दिए जानेवाले संदेश का अनुभव कर सकें।

यह पंडाल मुख्य पूजा समारोह से पहले महापंचमी के दिन लोगों के लिए खुलेगा। आयोजकों ने पूजा के दिनों में बड़े पैमाने पर प्रसाद बांटने की भी योजना भी बनाई है, ताकि यह उत्सव सभी के लिए खुला और सुलभ रहे। सेंट्रल कोलकाता के तारा चंद दत्ता स्ट्रीट पर - जो सेंट्रल एवेन्यू को रवींद्र सरणी से जोड़ती है, 'यंग बॉयज क्लब' दुर्गापूजा को आस्था, कला, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के उत्सव के रूप में पेश करने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी कुछ नया प्रस्तुत करने की दिशा में बड़ा कदम है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in