भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी स्कूल एवं कॉलेज के पूर्व छात्र पद्म श्री दिलीप सांघवी पर गर्व है कोलकाता को

भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी स्कूल एवं कॉलेज के पूर्व छात्र पद्म श्री दिलीप सांघवी पर गर्व है कोलकाता को
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भारत के महान सपूतों में से एक पद्म श्री दिलीप सांघवी, भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी स्कूल एवं कॉलेज के पूर्व छात्र, तथा सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष का सम्मान कर रहे हैं। भारतीय उद्योग के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण और वैश्विक फार्मास्युटिकल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में, श्री दिलीप भाई ने सन फार्मा का नेतृत्व करते हुए अमेरिका स्थित ऑर्गेनॉन एंड कंपनी का 11.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर के ऑल-कैश सौदे में अधिग्रहण किया है जो किसी भारतीय फार्मा कंपनी द्वारा किया गया अब तक का सबसे बड़ा विदेशी अधिग्रहण है। इस संयुक्त इकाई के साथ, सन फार्मा की कुल आय बढ़कर 12.4 बिलियन डॉलर हो जाएगी, जिससे यह विश्व की शीर्ष 25 वैश्विक फार्मास्युटिकल कंपनियों में मजबूती से अपनी जगह बनाएगी। भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी स्कूल एवं कॉलेज के पूर्व छात्र पर पूरे कोलकाता को गर्व है।

सन फार्मा का मेगा अधिग्रहण :

11.75 अरब डॉलर में अमेरिकी ऑर्गेनॉन खरीदेगी कंपनी, अब तक की सबसे बड़ी विदेशी डील। भारत की दिग्गज दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की कंपनी ऑर्गनॉन एंड कंपनी को खरीदने का ऐतिहासिक फैसला किया है। करीब 11.75 अरब डॉलर की यह मेगा डील न सिर्फ कारोबार का विस्तार है, बल्कि वैश्विक दवा उद्योग में शक्ति संतुलन बदलने वाला कदम माना जा रहा है। भारत की बड़ी दवा कंपनियों में एक सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने एक बड़ा एलान किया है। कंपनी ने कहा है कि वह अमेरिका की कंपनी ऑर्गनॉन एंड कंपनी को खरीदने जा रही है। यह सौदा करीब 11.75 अरब डॉलर (लगभग 98 हजार करोड़ रुपये) का है और यह सन फार्मा का अब तक का सबसे बड़ा विदेशी अधिग्रहण होगा। कंपनी के मुताबिक, इस डील के तहत सन फार्मा ऑर्गेनॉन के 100% शेयर खरीदेगी। हर शेयर की कीमत 14 डॉलर तय की गई है। इस तरह कंपनी का कुल एंटरप्राइज वैल्यू 11.75 अरब डॉलर और इक्विटी वैल्यू करीब 3.99 अरब डॉलर बैठती है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in