आईएसएफ और टीएमसी कर्मियों के बीच संघर्ष

मारपीट की सांकेतिक तस्वीर
मारपीट की सांकेतिक तस्वीर
Published on

कोलकाता : भांगड़ के चलताबेड़िया क्षेत्र के दक्षिण बामुनिया इलाके से आईएसएफ और तृणमूल कर्मियों के बीच संघर्ष के बाद बम बरामद होने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को ही भांगड़ में तनाव फैल गया था। तृणमूल कांग्रेस और आईएसएफ के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच झड़प से पोलरहाट थाने के पाकापोल इलाके में स्थिति बिगड़ गई। पुलिस की तत्परता से हालात कुछ हद तक सामान्य हुए, लेकिन शुक्रवार की सुबह बम बरामदगी को लेकर फिर तनाव फैल गया। सूत्रों के मुताबिक, चालताबेड़िया क्षेत्र के दक्षिण बामुनिया इलाके के एक केला बागान से दो प्लास्टिक बैग में भरे बम बरामद किए गए। सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले इसी इलाके में एक भीषण बम विस्फोट हुआ था। उसके कुछ दिनों बाद एक तालाब से आग्नेयास्त्र और कई बम बरामद किए गए थे। लगातार ऐसी घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि चुनाव से पहले इलाके में बम जमा किए जा रहे थे। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गुरुवार रात पोलरहाट थाना क्षेत्र के पाकापोल इलाके में तृणमूल और आईएसएफ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। आरोप है कि कई गाड़ियों और पे-लोडर में तोड़फोड़ की गई। आईएसएफ का आरोप है कि पाकापोल के पास गाबतला में उनके उम्मीदवार नौशाद सिद्दीकी की चुनावी सभा थी। सभा से लौटते समय तृणमूल नेता खैरुल इस्लाम के नेतृत्व में आईएसएफ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। वहीं, जवाबी आरोप में कहा गया है कि आईएसएफ कार्यकर्ताओं ने खैरुल इस्लाम की जेसीबी और दो पिकअप वैन में तोड़फोड़ की।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in