आईएसएफ नेता ने थामा तृणमूल का दामन

शौकत मोल्ला
शौकत मोल्ला
Published on

दक्षिण 24 परगना : नारायणपुर क्षेत्र के रहने वाले आईएसएफ नेता हजरत मोल्ला ने अपने समर्थकों के साथ सौकत मोल्ला के नेतृत्व में तृणमूल का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार एक समय यहां आईएसएफ ने विधानसभा चुनाव में तृणमूल को कड़ी टक्कर दी थी और नौशाद सिद्दीकी विधायक बने थे लेकिन अब उसी क्षेत्र में आईएसएफ को बड़ा झटका लगा है। कैनिंग पूर्व के विधायक सौकत मोल्ला के नेतृत्व में घटकपुकुर स्थित पार्टी कार्यालय में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से राजनीतिक बदलाव के संकेत मिल रहे थे। तृणमूल में शामिल होते हुए हजरत मोल्ला ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनता के हित में यह निर्णय ले रहे हैं तथा आगे संगठन को मजबूत करेंगे। सौकत मोल्ला ने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में भांगड़ में कोई विकास नहीं हुआ, इसलिए लोग ममता बनर्जी के विकास मॉडल से जुड़ रहे हैं। दबाव के सवाल पर सौकत ने कहा कि तृणमूल को किसी पर दबाव डालने की जरूरत नहीं, लोग स्वयं विकास के लिए आ रहे हैं। वहीं आईएसएफ के एक नेता ने आरोप लगाया कि हजरत पहले से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और उन्हें शो-कॉज नोटिस दी गयी थी। यहां उल्लेखनीय है आने वाले दिनों मेंं भांगड़ में राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in