एसआईआर सहायता शिविर में शामिल हुए आईएसएफ विधायक

विधायक नौशाद सिद्दीकी
विधायक नौशाद सिद्दीकी
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के भांगड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नौशाद सिद्दीकी ने मंगलवार को भगवानपुर अंचल के भोगाली में आयोजित एसआईआर सहायता शिविर में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। विधायक ने व्यक्तिगत तौर पर ग्रामीणों के एनुमरेशन फॉर्म भरवाने में मदद की और कागजी प्रक्रिया में फंसे जरूरतमंदों का हाथ थामा। शिविर में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी और सैकड़ों ग्रामीणों ने सफलतापूर्वक अपने फॉर्म जमा करवाए। विधायक सिद्दीकी ने शिविर स्थल पर पहुंचते ही सबसे पहले बुजुर्गों और महिलाओं की समस्याएं सुनीं। कई ग्रामीण आधार कार्ड, राशन कार्ड या जन्म प्रमाण-पत्र की कमी के कारण फॉर्म नहीं भर पा रहे थे। विधायक ने मौके पर ही आईएसएफ कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर दस्तावेजों की फोटोकॉपी, फोटो खिंचवाने और ऑनलाइन सत्यापन की व्यवस्था की। एक बुजुर्ग महिला ने बताया, “बाबुजी खुद फॉर्म भरवाए, फोटो खिंचवाए। पहले दो बार ब्लॉक गया, लेकिन काम नहीं हुआ।” शिविर में करीब दर्जनों फॉर्म भरे गए। इनमें अधिकांश अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग थे। विधायक ने कहा, “एसआईआर प्रक्रिया सरकारी योजनाओं का प्रवेश द्वार है। आधार, राशन कार्ड या बैंक खाते जैसी छोटी-छोटी कागजी दिक्कतों के कारण लोग पेंशन, आवास, छात्रवृत्ति जैसी सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। हमारा लक्ष्य है कि भांगड़ का एक भी पात्र व्यक्ति छूट न जाए।” उन्होंने जिला प्रशासन से अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ाने की मांग की, ताकि सुंदरवन के दूरदराज गांवों के लोग भी शामिल हो सकें। शिविर के बाद विधायक भांगड़ विधानसभा जनसंयोग कार्यक्रम में शामिल हुए। भोगाली हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली और शिक्षा की समस्याएं रखीं। एक युवक ने बताया कि गांव में पिछले तीन महीने से ट्रांसफॉर्मर खराब है, पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जनसंयोग में महिलाओं ने पाइपलाइन जलापूर्ति की मांग की।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in