फाइल फोटो
फाइल फोटो

इंटाली में फिर ढहा पुराना मकान

टला बड़ा हादसा
Published on

कोलकाता :

महानगर में मानसून की बारिश के बीच एक बार फिर एक पुराना मकान ढहने की घटना सामने आई है। ताजा मामला मध्य कोलकाता के इंटाली थाना क्षेत्र स्थित पुराने पोस्ट ऑफिस इलाके का है, जहां बुधवार की सुबह एक जर्जर मकान का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

फुटपाथ खाली होने से बची जान

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिस समय मकान का हिस्सा गिरा, उस वक्त न तो सड़क के किनारे फुटपाथ पर कोई आवाजाही थी और न ही इमारत के उस हिस्से में कोई रह रहा था। सूचना मिलते ही इंटाली थाने की पुलिस और कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के इंजीनियर व अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर इलाका सील कर दिया गया। हादसे के बाद निगम के कर्मचारियों ने मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। इमारत में रह रहे अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in