अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह पर एएनटीएफ का शिकंजा

187 किलो गांजा जब्त, 9 गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ बंगाल एसटीएफ के अधिकारी
गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ बंगाल एसटीएफ के अधिकारीगिरफ्तार अभियुक्तों के साथ बंगाल एसटीएफ के अधिकारी
Published on: 

बंगाल और ओडिशा के विभिन्न जिलों में चलाया गया विशेष अभियान

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पश्चिम बंगाल एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एएनटीएफ की टीम ने 14 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के विभिन्न जिलों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 187 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 94 लाख रुपये बताई गई है। एएनटीएफ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान के तहत कुल तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, 12 आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और अब तक मिले सुरागों के आधार पर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गांजआ की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसकी खेप किन-किन स्थानों तक पहुंचाई जानी थी। इसके अलावा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने का भी प्रयास किया जा रहा है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News