अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने तृणमूल का थामा दामन

हेप्टाथलॉन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली एथलीट स्वप्ना बर्मन शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गईं।
मंत्रियों के हाथों से स्वप्ना बर्मन ने तृणमूल कांग्रेस का झंडा थामा।
मंत्रियों के हाथों से स्वप्ना बर्मन ने तृणमूल कांग्रेस का झंडा थामा।
Published on

कोलकाताः हेप्टाथलॉन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली एथलीट स्वप्ना बर्मन शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गईं। उत्तर बंगाल के राजबोंगशी समुदाय से संबंध रखने वाली बर्मन को राज्य मंत्री ब्रात्या बसु और चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सिलीगुड़ी के महापौर गौतम देब की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस का झंडा सौंपा।

बर्मन ने 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता और 2017 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हेप्टाथलॉन में प्रथम स्थान हासिल किया। राज्य में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

बर्मन ने कहा, "मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संघर्ष और जमीनी स्तर से उनके उभरकर आगे आने से प्रेरित होकर, मैंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।” नाटककार और अभिनेता बसु ने कहा, "हम उनका अपनी पार्टी में स्वागत करते हैं। आज मुझे 'चक दे' और 'दंगल' फिल्मों की याद आ रही है।" उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि वे फिल्में काल्पनिक थीं, स्वप्ना बर्मन की उपलब्धियां वास्तविक हैं। मंत्री ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस परिवार की ओर से हम कहना चाहते हैं 'चक दे ​​स्वप्ना'।"

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in