अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा राधाकृष्ण संग फूलों की होली का सफल आयोजन संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा राधाकृष्ण संग फूलों की होली का सफल आयोजन संपन्न
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन ने स्टेडल होटल के विशाल लॉन में राधाकृष्ण संग फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया,जिसका उद्घाटन नेपाल के कौंसुल जनरल झक्का प्रसाद आचार्य ,नाइजर के कौंसुल राजेंद्र खंडेलवाल,अध्यक्ष दिनेश बजाज,पवन पाटोदिया,रामानंद रस्तोगी ने किया। बतौर सम्मानित अतिथि राजकुमार शर्मा,श्री शिक्षायतन के सचिव विनोद अग्रवाल,सुभाष मुरारका,संदीप सोनी (MDJ),दिनेश मस्कारा,चंद्र कुमार बजाज,शिव जी बजाज,सुबोध बाजोरिया,राजकुमार रूंगटा ,सूरज चौखानी,रमेश जालान,राजीव बीदासरिया,अशोक अग्रवाल,दीपक बंका थे।

बसंत मोहता एवं पद्मा बागड़ी ने गणेश वंदना एवं भजनों की प्रस्तुति दी। राधाकृष्ण संग फूलों की होली एवं अन्य देवी देवताओं की मनमोहक झाकियों का प्रस्तुतिकरण अमर तिलकधारी के ग्रुप ने किया। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष दिनेश बजाज,उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद सराफ,महासचिव द्वय प्रदीप ढेड़िया,पद्मश्री पोद्दार,सचिव द्वय सुशील तुलस्यान,राजित भूतोडिया, कोषाध्यक्ष अतुल बजाज, मनीषा बजाज, इंदिरा सिंघानिया,दीपक गुप्ता, प्रमोद बजाज,प्रशांत अग्रवाल,झबरू दुजारी ने किया। उपस्थित श्रोतागणों ने मंत्रमुग्ध होकर कार्यक्रम का पूर्ण आनंद उठाया,एवं राधाकृष्ण के संग फूलों की होली भी खेली।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in