भारत-चीन कनेक्टिविटी को मजबूती : कोलकाता–शंघाई के बीच रोज़ाना सीधी उड़ान शुरू

भारत-चीन कनेक्टिविटी को मजबूती : कोलकाता–शंघाई के बीच रोज़ाना सीधी उड़ान शुरू
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : इंडिगो ने शनिवार की रात से Kolkata और Shanghai के बीच दैनिक नॉन-स्टॉप उड़ान सेवा शुरू कर दी है। यह कदम भारत और China के बीच हवाई संपर्क को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह नई सेवा IndiGo के चीन में विस्तार का हिस्सा है। इससे पहले एयरलाइन कोलकाता से Guangzhou के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर चुकी है और दिल्ली से भी ऑपरेशन शुरू किए गए हैं।

एयरलाइन इस रूट पर अपने आधुनिक और ईंधन-कुशल Airbus A320neo विमान का उपयोग कर रही है, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा अनुभव मिलेगा।

IndiGo के ग्लोबल सेल्स प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा कि शंघाई दुनिया के प्रमुख वित्तीय और व्यावसायिक केंद्रों में से एक है, और यह नई उड़ान व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगी। इस नई सेवा के साथ अब दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, जयपुर और भुवनेश्वर जैसे शहरों के यात्री कोलकाता के जरिए आसानी से शंघाई पहुंच सकेंगे।

फ्लाइट शेड्यूल (29 मार्च 2026 से लागू)

  • कोलकाता → शंघाई (6E 1709): रोज़ाना, रात 9:45 बजे प्रस्थान, सुबह 4:40 बजे आगमन (अगले दिन)

  • शंघाई → कोलकाता (6E 1710): रोज़ाना, सुबह 5:40 बजे प्रस्थान, सुबह 9:05 बजे आगमन

यात्री IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अधिकृत ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही, वे अपनी पसंद के अनुसार भोजन, सीट और अन्य सेवाएं भी पहले से चुन सकते हैं। यह पहल भारत-चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक और पर्यटन संबंधों को नई गति देने की उम्मीद के साथ देखी जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in