

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : उड़ान श्रीभूमि द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय श्री श्याम कथा महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। मंगल कलश एवं मोरछड़ी के साथ एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं, पुरुषों एवं युवा श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाबा श्याम के जयघोष, भजन-कीर्तन एवं भक्तिरस वातावरण ने सम्पूर्ण क्षेत्र को श्याममय बना दिया।
शोभायात्रा के उपरांत कथा स्थल पर भजन-कीर्तन के साथ भक्तिमय समा बंधा। तत्पश्चात विश्वविख्यात कथावाचक परम पूज्य श्री पप्पूजी शर्मा ने कथा का आरंभ किया। व्यास पीठ का पूजन श्री सज्जन जी सराफ, मनीष सराफ, द्वारका प्रसाद टेकरीवाल, आयुष अश्विन टेकरीवाल, कांता महेश अग्रवाल, बिमला तोड़ी, विक्की राजसिकेरिया आदि अनेक श्रद्धालुओं ने परिवार सहित किया।
डिविनिटी हॉल में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजकों को व्यवस्था बनाए रखने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। श्याम बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विधाननगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री शारदवत मुखोपाध्याय एवं एयरपोर्ट डायरेक्टर श्री बिक्रम सिंह कार्यक्रम में पधारे और व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के सहयोगियों में श्री नवल जी सुल्तानिया, श्री पंकज जी भालोटिया, श्री गुड्डू जी सुरेका, श्री कपिल जी अग्रवाल तथा प्रयास संस्था के श्री श्याम अग्रवाल का योगदान सराहनीय रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में यजमान के रूप में श्री संजय जी कंसल, श्री दिनेश जी गोयल (बीका), श्री सुरेश जी गरोड़िया, श्री जितेश जी शर्मा, श्री उत्तम जी अग्रवाल, श्री गोपाल जी बांका, श्री गोपाल जी तिबड़ेवाल, श्री संजय जी पोद्दार, श्री सुभाष अग्रवाल, श्री गणेश अग्रवाल तथा श्री कनोडिया जी ,श्री पप्पू गोयल जी निरंतर जुड़े रहे। श्याम भक्त श्री ललित बरेवाल जी एवं श्री सुशील गोयनका जी का संस्था को पूर्ण सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था की सभापति श्रीमती उमा झवर एवं श्री लक्ष्मण जी अग्रवाल ने कुशलतापूर्वक किया।कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का परिचय संस्था की चेयरपर्सन श्रीमती किरण अग्रवाल जी ने अत्यंत गरिमापूर्ण एवं प्रभावशाली ढंग से कराया।
श्रीमती आशा दीपंकर जिंदल, श्रीमती मधु संजय अग्रवाल, श्रीमती प्रभा सुनील अग्रवाल, श्रीमती मनीषा जैन, श्रीमती नीतू मनोज अग्रवाल, श्रीमती सीमा विशाल अग्रवाल, श्रीमती शीतल मनोज अग्रवाल, श्रीमती निशु केजरीवाल, श्री मनोज झावर, श्रीसुनीता मनोज अग्रवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।