बाबा रामदेवजी के 54वें दशमी महोत्सव का शुभारंभ

बड़ाबाजार सीआईटी पार्क में शुभारंभ
Kolkata
बाबा रामदेवजी का दशमी महोत्सव
Published on

कोलकाता : श्री रामदेव प्रचार समिति की ओर से रूणीचा धाम के लोकदेवता बाबा रामदेवजी महाराज का 54वां दशमी महोत्सव रविवार को बड़ाबाजार स्थित परंपरागत आयोजन स्थल सीआईटी पार्क में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ।

बाबा रामदेवजी की विराट प्रतिमा एवं विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों के समक्ष मुख्य यजमान संजय मानसिंहका परिवार ने विधिवत पूजन-अर्चन कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

आयोजन के दौरान बाबा के श्रीचरणों का अभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा रामदेवजी की जीवनगाथा, आरती, माल्यार्पण एवं भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

समिति के डॉ. सुभाष दुगड़, श्याम चांदगोठिया, संजय मानसिंका, दीपक शंघाई, संदीप बजाज, संजय चांदगोठिया, अशोक खत्री, सर्वोत्तम बजाज, अजय पुगलिया, हर्षवर्धन शर्मा एवं बद्री चावला सहित कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रहे।

महोत्सव का मुख्य आयोजन सोमवार, 21 सितंबर को दशमी के अवसर पर होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5 बजे मंगला आरती से होगी। इसके बाद पूजन-अर्चन, बाबा की जीवनगाथा एवं भजन-कीर्तन होंगे। मुख्य आकर्षण 108 थाल की सामूहिक महाआरती रहेगी।

आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। महोत्सव का समापन मंगलवार, 22 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। समिति के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in