Kolkata News: लोकल ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

Published on

कोलकाता : सियालदह-डायमंड हार्बर लोकल में एक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। दरअसल नजारा नामक एक महिला ट्रेन में थी। देउला व नेट्रा स्टेशन के बीच महिला को अचानक लेबर पेन होने लगा। इसके बाद महिला ने ट्रेन में ही बच्ची को जन्म दिया। घटना की जानकारी पाकर RPF व GRP के कर्मचा​री अलर्ट हो गये। महिला को तुरंत डायमंड हार्बर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने बताया कि जच्चा व बच्चा दोनों ठीक है। यह हृदयस्पर्शी घटना मानवता की अविश्वसनीय भावना और जरूरतमंदों की मदद करने में व्यक्तियों और समुदायों द्वारा निभाई गई अमूल्य भूमिका को दर्शाती है। यह पहल डीआरएम दीपक निगम के मार्गदर्शन में सीनियर डीएससी मनोज कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ कर्मियों द्वारा की गई।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in