बंगाल में औद्योगिक विकास की अपार सम्भावनाएं : केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

गारमेंट बायर्स एंड सेलर्स मीट और बी2बी एक्सपो के दूसरे दिन व्यवसायियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
बंगाल में औद्योगिक विकास की अपार सम्भावनाएं  : केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार गठित होने के बाद राज्य में औद्योगिक विकास की अपार सम्भावनाएं बन रही हैं। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने दो महीनों में ही यहां का माहौल बदल दिया है। यह राज्य प्राकृतिक सम्पदाओं से सम्पन्न है और सभी सेक्टर में यहां अपार निवेश की प्रबल सम्भावनाएं दिख रही हैं। बंगाल के गारमेंट उद्योग का अतीत गौरवशाली रहा, लेकिन पिछली सरकारों की नकारात्मक औद्योगिक पॉलिसी के कारण यहां नए रोजगारों का सृजन होने की बजाय कल-कारखानों का पलायन हुआ। अब नयी औद्योगिक क्रान्ति का सुनहरा भविष्य इस राज्य में सम्भावित है। ये बातें केंद्रीय विधिव न्याय मंत्री तथा बीकानेर के जनप्रिय सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने वेस्ट बंगाल गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन द्वारा साइंस सिटी में आयोजित 60वें गारमेंट बायर्स एंड सेलर्स मीट और बीटूबी एक्सपो के दूसरे दिन आयोजित समारोह में कही।

राज्य के एमएसएमई तथा टेक्सटाइल मामलों के कैबिनेट मंत्री दीपक बर्मन ने भी कहा कि गारमेंट इण्डस्ट्री का इस राज्य में भविष्य सुनहरा है। सभी सेक्टरों में मध्यम व बड़े स्तर के नए प्लांट स्थापित करने के लिए देश भर से निवेशक आ रहे हैं। उन्होंनें एसोसिएशन की मांग पर कहा कि गारमेंट हब बनाने की दिशा में राज्य सरकार अवश्य ही विचार करेगी।

इस अवसर पर विधायक त्रय डॉ. राजेश कुमार, दिलीप सिंह, विजय ओझा ने भी अपने विचार रखे। पूर्व उपमेयर तथा वरिष्ठ पार्षद मीना देवी पुरोहित, रामकिशन राठी, भाजपा के प्रदेश सहकोषाध्यक्ष विद्यासागर मंत्री, समाजसेवी सुशील ओझा, जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, राकेश जैन, सूर्य प्रकाश बैद, अरूण सोमानी, राजकुमार बोथरा तथा सपन साहा अतिथि बतौर उपस्थित थे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि किशन राठी ने स्वागत सम्बोधन में बताया कि गारमेंट उण्डस्ट्री को नयी सरकार से काफी उम्मीदें हैं। राज्य सरकार गारमेंट हब के लिए जमीन उपलब्ध करवाए तो हजारों करोड़ का निवेश तथा 50 हजार लोगों के रोजगार का सीधा सृजन होगा। एसोसिएशन के मंत्री देवेन्द्र बैद ने कहा कि तीन दिनों के इस गारमेंट एक्सपो में इस बार कारोबार के पिछले सभी रिकार्ड टूटेंगे तथा लगभग 1600 करोड़ से अधिक का बिजनेस होगा।

तीन दिवसीय इस मेगा एक्सपो में 1,000 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड एक साथ आए हैं, जो पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए रेडीमेड कपड़ों के नवीनतम संग्रह का प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी विजय करिवाला, प्रदीप मुरारका, देवेंद्र बैद, कन्हैयालाल लाखोटिया, चांदमल लढा, हरिप्रसाद शर्मा, मनीष अग्रवाल, अमरचन्द दुगड़, प्रेम सिंहल, आशीष झंवर, विक्रम बैद, मोहित दुगड़, राजेश मूंधड़ा, कमलेश केडिया, किंकर सेनापति, तरुण कुमार झाझरिया, मनीष राठी, कमलेश केडिया, किशोर कुमार गुलगुलिया, सौरव चांडक, साकेत खंडेलवाल, संदीप राजा, भुवन अरोड़ा, सज्जन शर्मा, अशोक अग्रवाल, मयंक चौधरी सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय थे। एक्सपो का समापन 14 जुलाई को होगा। समारोह का मंच संचालन प्रकाश चण्डालिया ने किया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in