बड़ाबाजार में 110 किलो पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष रोड स्थित मकान से पुलिस ने की जब्ती
पुलिस द्वारा जब्त पटाखे
पुलिस द्वारा जब्त पटाखे
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बड़ाबाजार थानांतर्गत नेताजी सुभाष रोड स्थित एक परित्यक्त मकान से 110 किलो अवैध पटाखे जब्त किये गये हैं। पुलिस ने मामले में मो.तौफिक नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बड़ाबाजार थाने के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि नेताजी सुभाष रोड के मकान में अवैध तरीके से प्रतिबंधित पटाखे रखे गये हैं। पुलिस ने उक्त सूचना के आधार पर छापामारी कर पटाखे जब्त करने के साथ ही अभियुक्त को पकड़ा है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News