ईस्टर्न इंडिया बॉल बेयरिंग मर्चेंट्स एसोसिएशन की 58वीं वार्षिक आम बैठक संपन्न
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता :
ईस्टर्न इंडिया बॉल बेयरिंग मर्चेंट्स एसोसिएशन (ईआईबीबीएमए) की 58वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन शुक्रवार को कोलकाता स्थित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) टावर के 10वें तल पर बने सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में चीफ गेस्ट अग्नि मित्रा पॉल, चीफ गेस्ट ऑफ ऑनर संजय कौल, प्रेसिडेंट शशिकांत शाह, परमेश्वर लाल शाह, और तुलसी राम मंत्री उपस्थित रहें। फाउंडर मेंबर परमेश्वर लाल शाह ने अग्निमित्रा पॉल को अंग वस्त्र और प्रेसिडेंट शशिकांत शाह और जे पी गोयल ने बुके देकर कर सम्मानित किए इसी मौके पर शशिकांत शाह और तुलसीराम मंत्री ने व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सत्यनारायण दारगढ़ ,अनूप पाडिया एस के चोरड़िया ने संजय कौल को अंग वस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया। अनूप कुमार पाडिया ने मंत्री महोदया को मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की। इस मौके पर उपस्थित राज कुमार भड़ेच , राजेश गोयल, पवन डागा प्रदीप लुहारूवाला, विनोदकुमार संचेती भी उपस्थित थे। प्रेसिडेंट शशिकांत शाह ने कहा कि मैंने जो कुछ कहने को सोचा था, वह अग्निमित्रा जी कह चुकी हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर और बेयरिंग इंडस्ट्री के बारे इनके विचारों से मैं सहमत हूं। पश्चिम बंगाल सरकार के नगर विकास एवं नगरपालिका मामलों के विभाग की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस समारोह में शामिल होना बहुत खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के इस ऐतिहासिक ऑडिटोरियम में आना हमेशा एक नई ऊर्जा देता है। क्योंकि यह जगह वेस्ट बंगाल और पूरे ईस्टर्न इंडिया की एंटरप्रेन्योरल स्पिरिट यानी व्यापारियों के हौसले को दर्शाती है। किसी व्यापारिक संगठन को 1968 से लगातार चलाना, लगभग 6 दशकों तक इस सेक्टर के हितों की रक्षा करना और इसे आगे बढ़ाना कोई छोटा काम नहीं है।आपने बदलते दौर के कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, आर्थिक बदलाव का सामना किया है। यहां संजय कौल, सीडब्ल्यूबीटीए के अध्यक्ष सुशील पोद्दार व पीएल शाह, जेश गोयल, मास्टर ऑफ शिरोमणि मनीष शाह ने अपना वक्तव्य रखा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनूप पाडिया ने किया। “

