फा‌इल फोटो
फा‌इल फोटो

ई केवाईसी के नाम पर वृद्धा से 2.34 लाख की ठगी

Published on: 

भवानीपुर थाना में मामला दर्ज

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

भवानीपुर थाना क्षेत्र में ई-केवाईसी सत्यापन के नाम पर एक बुजुर्ग महिला से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बैंक का अधिकारी बनकर साइबर अपराधियों ने 68 वर्षीय नंदिता मुखर्जी को चूना लगाते हुए उनके खाते से 2.34 लाख रुपये से अधिक उड़ा लिए। घटना के संबंध में पीड़िता की शिकायत के आधार पर भवानीपुर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।भवानीपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 डॉ. राजेंद्र रोड की रहने वाली नंदिता मुखर्जी के पास 24 सितंबर को करीब दोपहर 12 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। आरोपी ने पीड़िता को झांसे में लेते हुए कहा कि उनके बैंक खाते का ई-केवाईसी सत्यापन अधूरा है और इसे तुरंत अपडेट नहीं करने पर खाता बंद हो जाएगा।ई-केवाईसी अपडेट करने के बहाने आरोपी ने वृद्धा को बातों में उलझाकर उनके एटीएम कार्ड की निजी जानकारियां हासिल कर लीं। इसके बाद आरोपी ने उनके मोबाइल में एक अज्ञात ''''APK फाइल'''' (एप्लिकेशन) डाउनलोड करवा दी। इस फाइल के जरिए पीड़िता का फोन हैक कर आरोपी ने उनके मोबाइल पर आए ओटीपी हासिल कर लिए और बैंक से कई बार में कुल 2,34,452 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। महिला की बिना जानकारी और सहमति के यह पूरी राशि अज्ञात खातों में ट्रांसफर कर दी गई।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in