'सभा नहीं, तो चाय सही': ममता का अनोखा विरोध

भवानीपुर में सभा पर रोक, सड़क पर की ‘चाय पर चर्चा’
ममता बनर्जी
ममता बनर्जी
Published on

प्रसेनजीत

कोलकाता: अपने ही विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में सभा की अनुमति न मिलने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर उन्हें कोलिन स्ट्रीट में सभा करने की अनुमति नहीं दे रहा है, जबकि वहां किसी अन्य दल की कोई बैठक भी नहीं है।

मंगलवार को ममता बनर्जी ने इस फैसले को चुनौती देते हुए कोलिन स्ट्रीट पर सड़क किनारे “चाय पर चर्चा” की। उन्होंने कहा, “अगर मुझे मीटिंग की अनुमति नहीं मिलती, तो क्या मैं चाय पीने भी नहीं जा सकती? हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ।” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर उन्हें रोक रहा है और प्रधानमंत्री को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के बाद देखा जाएगा कि उसे क्या पद मिलता है। इसके बाद ममता बनर्जी का काफिला कोलिन स्ट्रीट मोड़ पर रुका, जहां वे गाड़ी से उतरकर स्थानीय लोगों के साथ चाय की दुकान पर बैठीं। उन्होंने आम लोगों से बातचीत की और जनसंपर्क किया।

सड़क पर कुर्सी लगाकर लोगों के साथ चाय पीते हुए उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया। राजनीतिक हलकों में इस घटना को अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल की शाम को इसी स्थान पर ममता बनर्जी की एक रोड शो या सभा प्रस्तावित है। इससे पहले भी वह लगातार जमीनी स्तर पर प्रचार कर रही हैं और आम लोगों के बीच संवाद बना रही हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in