पत्नी से अश्लील फिल्में बनवाने का आरोप, पति गिरफ्तार

लेकटाउन थाना इलाके की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

विधाननगर : महानगर में एक महिला को अश्लील फिल्में बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। घटना लेक टाउन थाना इलाके की हैै। आरोपित का नाम अभिषेक बसाक बताया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित के ससुर ने लेक टाउन थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी बेटी का परिचय अभिषेक के साथ हुआ था। आरोप है कि अभियुक्त ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी रचा ली और उसे लेकर बनारस चला गया जहां उस पर दहेज उत्पीड़न सहित कई तरह की यातनाएं देने लगा। यहां तक कि आरोपित मूल रूप से सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है और वह अपनी पत्नी को अश्लील फिल्म करने के लिए मजबूर कर रहा था। मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपित अभिषेक बशाक को लेक टाउन थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पास से कई डिजिटल एविडेंस बरामद किए गए हैं। वह ऐसा क्यों कर रहा था, पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपित के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यहां तक कि आरोपित ने ससुर से सोने की चेन, चार पहिया वाहन भी लिए थे जिसे बेच दिया गया है।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in