गर्भवती नाबालिग पत्नी को लाया अस्पताल, पति गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
Kolkata
गर्भवती नाबालिग पत्नी को लाया अस्पताल
Published on: 

कोलकाता : उत्तर 24 परगना के हाबरा में चार माह की गर्भवती नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल लाने के बाद उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान जसिरुद्दीन विश्वास के रूप में हुई है। वह हाबरा के राजबल्लभपुर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार करीब छह महीने पहले उसने नाबालिग से विवाह किया था और दोनों राजबल्लभपुर में रह रहे थे।

इलाज के दौरान सामने आई नाबालिग की उम्र

शारीरिक परेशानी के बाद आरोपी शुक्रवार को नाबालिग पत्नी को हाबरा स्टेट जनरल अस्पताल लेकर पहुंचा। चिकित्सकीय जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके नाबालिग होने का पता चला। अस्पताल प्रबंधन ने दस्तावेजों की जांच के बाद इसकी पुष्टि की और हाबरा थाने को सूचना दी।

पुलिस ने जांच के बाद की गिरफ्तारी

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में विवाह के समय नाबालिग की उम्र, विवाह की परिस्थितियों और उसके बाद की घटनाओं की जानकारी जुटाई गई। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने राजबल्लभपुर से जसिरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

बारासात अदालत में पेशी

गिरफ्तार आरोपी को रविवार को बारासात अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग का विवाह किन परिस्थितियों में हुआ, इस संबंध में उसके परिवार की ओर से फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in