एसपी ने हनुमान जयंती शोभायात्रा के रूट का निरीक्षण किया

हुगली ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुमार सनी राज इलाके का निरीक्षण करते हुए, साथ में हैं कई अन्य अधिकारी
हुगली ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुमार सनी राज इलाके का निरीक्षण करते हुए, साथ में हैं कई अन्य अधिकारी
Published on

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

हुगली : आगामी हनुमान जयंती के अवसर पर 2 अप्रैल को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। हुगली ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुमार सनी राज ने बांसबेड़िया जूट मिल कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर से निकलने वाली यात्रा के पूरे रूट का निरीक्षण किया। यह शोभायात्रा हर वर्ष धूमधाम से आयोजित होती है, जिसमें हजारों श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ भाग लेते हैं। एसपी ने बताया कि इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा और चार कंपनी केंद्रीय बल भी मौजूद रहेंगे। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी तथा वॉच टॉवर भी लगाए जाएंगे। संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र को अस्थायी रूप से पुलिस छावनी में तब्दील किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसपी ने आयोजकों से मुलाकात कर सभी नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी कहा कि वे भयमुक्त होकर पूजा करें और शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकालें। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा गया। यह शोभायात्रा लगभग 3.5 किलोमीटर लंबी होगी, जो इस्लामपाड़ा, शिवपुर, मिल फांड़ी, मिलगेट और साहेब बागान से होकर गुजरेगी। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in