योग दिवस पर जगमगाया हावड़ा ब्रिज

हावड़ा और बाबूघाट क्षेत्र में आकर्षक लाइटिंग शो का आयोजन

योग दिवस पर जगमगाया हावड़ा ब्रिज
Published on

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट की ओर से हावड़ा और बाबूघाट क्षेत्र में आकर्षक लाइटिंग शो का आयोजन किया गया है। हावड़ा ब्रिज को विभिन्न रंगों की लेजर लाइटों से सजाया गया है, जिससे रात के समय इसका नजारा बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा है।

‘लाइट विथ लेजर शो’

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के चीफ मैकेनिकल इंजीनियर अमित कर ने बताया कि योग दिवस के उपलक्ष्य में हावड़ा ब्रिज पर विशेष ‘लाइट विथ लेजर शो’ की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य योग दिवस के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और इस वैश्विक आयोजन को यादगार बनाना है। उन्होंने कहा कि हावड़ा और बाबूघाट क्षेत्र में की गई विशेष रोशनी शहरवासियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। योग दिवस पर कोलकाता में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के बीच यह लाइटिंग शो भी उत्सव का विशेष आकर्षण माना जा रहा है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in