डायनेमिक लाइटिंग से जगमगाया हावड़ा ब्रिज

कोलकाता की नाइट स्काईलाइन को मिला नया आकर्षण
Kolkata
हावड़ा ब्रिज
Published on

कोलकाता : शहर की पहचान माने जाने वाले ऐतिहासिक रवींद्र सेतु (हावड़ा ब्रिज) को अत्याधुनिक डायनेमिक आर्किटेक्चरल लाइटिंग से रोशन किया गया है। पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के मार्गदर्शन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता (SMP Kolkata) ने इस परियोजना को पूरा किया है।

नई प्रकाश व्यवस्था में कुल 3,825 ल्यूमिनेयर लगाए गए हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 385 किलोवाट है। इसके जरिए पुल के मुख्य पायलन, क्राउन, संरचनात्मक हिस्सों और स्टील सतहों को अलग-अलग रंगों और प्रकाश प्रभावों से आकर्षक रूप दिया जाएगा।

डायनेमिक लाइटिंग के साथ सिंक्रोनाइज्ड साउंड भी जोड़ा गया है। करीब 22.35 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को एमएम ब्रदर्स ने पूरा किया है। लाइटिंग सपोर्ट Havells Lighting ने दिया, जबकि जादवपुर विश्वविद्यालय तकनीकी सलाहकार रहा।

स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती, दुर्गापूजा, दीपावली और होली जैसे राष्ट्रीय अवसरों एवं प्रमुख त्योहारों पर विशेष प्रकाश प्रदर्शन किए जाएंगे। डायनेमिक लाइट शो को एक समर्पित मोबाइल एप के जरिए आम लोगों और पर्यटकों के लिए लाइव प्रसारित करने की भी व्यवस्था की गई है।

SMP कोलकाता के चेयरमैन श्री रथेंद्र रमन ने कहा कि रवींद्र सेतु की रोशनी केवल पुल को जगमगाने की पहल नहीं, बल्कि कोलकाता की विरासत और भावनाओं को नई रोशनी देने का प्रयास है। नई लाइटिंग से शहर के हेरिटेज टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in