

कोलकाता : शहरवासियों के लिए खरीदारी और मनोरंजन का अनूठा संगम लेकर हॉप एंड शॉप पॉप-अप बाजार एक बार फिर सज गया है।
विधान गार्डन 2 में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में फैशन, लाइफस्टाइल, ज्वेलरी, होम डेकोर, गिफ्टिंग और बच्चों से जुड़े उत्पादों के विभिन्न ब्रांड अपने आकर्षक कलेक्शन प्रदर्शित कर रहे हैं।
इस पॉप-अप बाजार में लोगों को अलग-अलग श्रेणियों के उत्पादों की खरीदारी का अवसर मिल रहा है। आयोजकों की पहल का उद्देश्य खरीदारी के साथ परिवार और दोस्तों के लिए मनोरंजन तथा मेल-मिलाप का माहौल तैयार करना भी है।
आयोजन का विशेष आकर्षण 31 अक्टूबर को होने वाली किड्स रेव पार्टी होगी। शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चे संगीत, डांस और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद उठा सकेंगे।
खास बात यह है कि बच्चों के लिए इस पार्टी में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। हॉप एंड शॉप का यह आयोजन शहरवासियों को परिवार के साथ उत्सवपूर्ण माहौल में खरीदारी और मनोरंजन का अवसर प्रदान कर रहा है।