हुगली ग्रामीण पुलिस ने सरकारी वकीलों को सम्मानित किया

हुगली ग्रामीण पुलििस के एसपी कामनाशीष सेन वकील को सम्मानित करते हुए
हुगली ग्रामीण पुलििस के एसपी कामनाशीष सेन वकील को सम्मानित करते हुए
Published on

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता
हुगली: हुगली ग्रामीण पुलिस की ओर से शुक्रवार को सिंगुर स्थित जिला पुलिस सभागार में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 22 सरकारी अधिवक्ताओं और 34 जांच अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न थानों के अधिकारी उपस्थित रहे। सम्मानित अधिकारियों में गुड़ाप थाना प्रभारी कौशिक दत्ता भी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2025 में चुंचुड़ा सदर, चंदननगर, श्रीरामपुर और आरामबाग न्यायालयों में कुल 33 आपराधिक मामलों की सुनवाई पूरी हुई, जिनमें दोषियों को मृत्युदंड और आजीवन कारावास जैसी कठोर सजाएं सुनाई गईं। एक वर्ष के भीतर इतने मामलों में कड़ी सजा दिलाने का यह अब तक का रिकॉर्ड माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच अधिकारियों और सरकारी अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा साक्ष्यों की मजबूत प्रस्तुति से यह सफलता संभव हो सकी। हुगली ग्रामीण पुलिस के अधीक्षक कामनाशीष सेन के नेतृत्व में थाना स्तर से लेकर न्यायालय तक मामलों की नियमित निगरानी की गई, जिससे अभियोजन प्रक्रिया को मजबूती मिली। समारोह में मुख्य सरकारी अधिवक्ता शंकर गांगुली की उपस्थिति में सभी अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने इसे टीम वर्क और प्रभावी कानूनी रणनीति का परिणाम बताया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in