कोर्ट को उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी

बम से कोर्ट को उड़ाने की धमकी देने के बाद अधिकारी जांच करते हुए
बम से कोर्ट को उड़ाने की धमकी देने के बाद अधिकारी जांच करते हुए
Published on

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

हुगली: हुगली के जिला जज को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें चुंचुड़ा कोर्ट में आरडीएक्स से विस्फोट करने की धमकी दी गई। कोर्ट प्रशासन की ओर से इस मामले की जानकारी तुरंत पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक को दी गई। इसके बाद चंदननगर पुलिस की विशेष शाखा मौके पर पहुंची। कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों के बीच दहशत न फैले, इस पर भी विशेष नजर रखी गई। कोर्ट में प्रवेश से पहले पुलिस जवानों द्वारा मेटल डिटेक्टर से सघन जांच की जा रही है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से आज कोर्ट में कोई कामकाज नहीं हुआ। वकील किशोर मंडल ने बताया कि ऐसे धमकी भरे ईमेल जिले की विभिन्न अदालतों को भी मिले हैं। उनका मानना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसआईआर पर दिए गए आदेश के बाद जिला अदालतों में न्यायाधीशों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। एसआईआर के कारण जिनके हित प्रभावित हुए हैं, उनमें से कोई इस तरह की हरकत कर सकता है। चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त कोटेश्वर राव ने बताया कि जिला जज से ईमेल मिलने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और आवश्यक कदम उठाए गए। पुलिस विभिन्न स्थानों पर जांच कर रही है। कोर्ट के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है और किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। चंदननगर और श्रीरामपुर कोर्ट में निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, आरामबाग सब-डिवीजन कोर्ट में भी पुलिस ने चौकसी तेज कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in