भाजपा हुगली सांगठनिक जिला अध्यक्ष का 20 लाख रुपये लेकर पार्टी कर्मी फरार

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

हुगली :  बीजेपी हुगली सांगठनिक जिला अध्यक्ष गौतम चटर्जी का 20 लाख रुपये लेकर एक पार्टी कर्मी फरार हो गया। सोशल मीडिया पर आरोपित की तस्वीर पोस्ट कर उसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस ने इसे लेकर कहा कि बीजेपी “चोर-चीटिंगबाज” की पार्टी है। वहीं बीजेपी हुगली सांगठनिक अध्यक्ष गौतम चटर्जी ने बताया कि फरार कर्मी पहले तृणमूल कांग्रेस में था और बाद में बीजेपी में शामिल हुआ। गौतम चटर्जी ने आरोप लगाया कि उनके व्यवसाय से पार्टी का एक कार्यकर्ता करीब 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपित शिवशंकर कर्मकार वर्ष 2024 से उनके विद्युत उपकरण के कारोबार में काम कर रहा था। बीजेपी हुगली सांगठनिक जिला अध्यक्ष के अनुसार, वह दुकान से सामान लेकर अन्य दुकानों में सप्लाई करता था, लेकिन पैसे जमा नहीं कर रहा था। इस संबंध में नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और सोशल मीडिया पर आरोपित की तस्वीर साझा कर खोजने की अपील की गई है। इस घटना पर तृणमूल कांग्रेस के नेता निर्मल चक्रवर्ती ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “भाजपा कर्मी की ऐसी करतूत है तो सोचिए बड़े स्तर के नेता क्या करते होंगे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in