ऋतब्रत के खिलाफ शिकायत पर गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट!

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजा, तृणमूल का दावा
ऋतब्रत बनर्जी
ऋतब्रत बनर्जी
Published on: 

कोलकाता : विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के खिलाफ बालुरघाट की एक महिला की शिकायत का मामला फिर जांच के घेरे में आ सकता है। कालीघाट खेमे के तृणमूल विधायक कुणाल घोष ने दावा किया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले की दोबारा जांच के लिए राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है।

दरअसल, गत 31 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर इस मामले की उचित जांच की मांग की गयी थी। पत्र में आरोप लगाया गया था कि महिला की शिकायत की समुचित जांच नहीं हुई। साथ ही, यदि महिला की मृत्यु हो चुकी है तो उसकी मृत्यु स्वाभाविक थी या अस्वाभाविक, इसकी भी जांच कराने का अनुरोध किया गया था।

सोशल मीडिया पर कथित पत्र की तस्वीर साझा करते हुए बेलियाघाटा के विधायक की ओर से दावा किया गया कि गृह मंत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अपने मंत्रालय के माध्यम से राज्य के मुख्य सचिव को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।

बाद में विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि भाजपा शासन में पुराने मामलों की फाइलें दोबारा खोली जा रही हैं, ऐसे में इस मामले की भी जांच होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर मुख्य सचिव से मुलाकात कर जांच की प्रगति की जानकारी लेने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात भी कही गयी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in