नवरात्रि और दुर्गा पूजा के उल्लास को मनाने के लिए ‘पवित्र धूना धूपकाठी

ज़ेड ब्लैक की पेशकश
नवरात्रि और दुर्गा पूजा के उल्लास को मनाने के लिए ‘पवित्र धूना धूपकाठी
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता / इंदौर : जैसे ही पूर्वी भारत दुर्गा पूजा और नवरात्रि के भव्य उत्सव की तैयारियों में जुटा है, अग्रणी अगरबत्ती ब्रांड ज़ेड ब्लैक ने पेश की ‘पवित्र धूना धूपकाठी’, जिसे क्षेत्र की गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को ध्यान में रखकर विशेष रूप से तैयार किया गया है। अपनी मिट्टी-सी सोंधी सुगंध और प्राकृतिक संरचना के कारण ‘पवित्र धूना’ पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और आसपास के राज्यों की पारंपरिक पूजा-विधियों में विशेष स्थान रखता है।

बंगाली परिवारों के लिए धूना आस्था का प्रतीक है। दुर्गा पूजा के अनुष्ठानों में यह विशेष महत्व रखता है। धुनुची नृत्य से लेकर संध्या आरती तक इसका प्रयोग वातावरण को पवित्र और एकजुटता से भर देता है। सामान्य अगरबत्तियों से अलग पवित्र धूना धूपकाठी प्राकृतिक रेजिन, जड़ी-बूटियों और आवश्यक तेलों से तैयार की गई है। इसकी गहरी और शुद्ध सुगंध आध्यात्मिक अनुभव कराती है जो शांतिदायक, दिव्य और स्मृतियों से जुड़ा हुआ है। इसका पर्यावरण अनुकूल स्वरूप जिसमें चारकोल का उपयोग नहीं है उन परिवारों के लिए सजग विकल्प बनाता है जो परंपरा और स्थिरता को साथ लेकर चलना चाहते हैं।

‘पवित्र धूना’ के साथ ही ज़ेड ब्लैक ने अपने क्षेत्रीय सुगंध पोर्टफोलियो को और विस्तृत किया है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय ‘ल्यूक्स बांसरहित अगरबत्ती 8 इंच जंबो’ श्रेणी का विस्तार करते हुए गुलाब, मोगरा और चंदन जैसे प्रीमियम वैरिएंट्स पेश किए हैं। इसके साथ ही प्रमुख ‘ज़ेड ब्लैक थ्री इन वन जंबो बांसरहित अगरबत्ती’ भी शामिल है। बांसरहित प्रारूप से सुगंध अधिक स्वच्छ और लंबे समय तक बनी रहती है तथा धुआं कम होता है, जिससे यह दैनिक पूजा और त्योहारों के अवसरों के लिए और भी उपयुक्त बन जाती है। ये पेशकशें पूर्वी भारत की सांस्कृतिक सुगंध प्राथमिकताओं की गहरी समझ को दर्शाती हैं, जहां पारंपरिक मिट्टी की महक और पुष्पीय खुशबू दोनों ही आध्यात्मिक परंपराओं का अहम हिस्सा हैं।

लॉन्च के अवसर पर मैसूर दीप परफ्यूमेरी हाउस (एमडीपीएच) और ज़ेड ब्लैक के डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने कहा, “दुर्गा पूजा केवल एक पर्व नहीं बल्कि पूर्वी भारत के करोड़ों परिवारों की भावनाओं से जुड़ा उत्सव है। ‘पवित्र धूना धूपकाठी’ के माध्यम से हमने उस परंपरा और आस्था की सुगंध को संजोने का प्रयास किया है, जो इस मौसम की पहचान है। आज उपभोक्ता ऐसे उत्पाद चाहते हैं जो प्रामाणिक होने के साथ पर्यावरण के अनुकूल भी हों। चारकोल रहित यह पेशकश हमारी उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसमें सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक ज़रूरतों का भी ध्यान रखा गया है। साथ ही हमारी ‘ल्यूक्स सीरीज़ बांसरहित अगरबत्ती’ जैसी विस्तृत पेशकशें यह सुनिश्चित करती हैं कि हम बदलती उपभोक्ता पसंद से जुड़े रहें और कालातीत परंपराओं का सम्मान भी बनाए रखें।”

कंपनी के त्योहारी कारोबार पर दृष्टिकोण साझा करते हुए मैसूर दीप परफ्यूमेरी हाउस (एमडीपीएच) और ज़ेड ब्लैक के डायरेक्टर अंशुल अग्रवाल ने कहा, “पवित्र धूना धूपकाठी केवल एक उत्पाद नहीं बल्कि उन परंपराओं से जुड़ा सांस्कृतिक सेतु है जो पूर्वी भारत में, विशेषकर दुर्गा पूजा के दौरान, आस्था को परिभाषित करती हैं। एक ऐसे ब्रांड के रूप में जिसकी जड़ें पूजा और उद्देश्य से जुड़ी हैं, हमारी प्रतिबद्धता है कि हर क्षेत्र की संवेदनाओं से मेल खाने वाली सुगंध उपभोक्ताओं तक पहुँचाएँ। इस त्योहारी सीजन में हमें मज़बूत डबल-डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है और हम वित्त वर्ष 2027 तक 1000 करोड़ रुपये के टर्नओवर के लक्ष्य के करीब पहुँचने को लेकर आशावान हैं। गैर-महानगरों से बढ़ती मांग और उपभोक्ताओं की बड़ी एवं मूल्य आधारित पैकिंग जैसे 100 रुपये के पैक, जंबो प्रारूप और बांसरहित ल्यूक्स उत्पादों की पसंद ने हमें अतिरिक्त गति दी है। हमारे 4000 से अधिक वितरकों का मज़बूत नेटवर्क जो 7–8 लाख खुदरा दुकानों तक पहुँचता है और ई-कॉमर्स व क्विक कॉमर्स में बढ़ती मौजूदगी इस त्योहारी उछाल में हमें और बढ़त दिलाती है। हमें 15 से 20 प्रतिशत तक वॉल्यूम वृद्धि की उम्मीद है, जिसे क्षेत्र-विशेष रणनीतियों और नई सुगंध पेशकशों का सहारा मिलेगा। यह त्योहारी सीजन ज़ेड ब्लैक की वृद्धि यात्रा का एक अहम चालक साबित होगा।”

ज़ेड ब्लैक का मुख्यालय मध्यप्रदेश के इंदौर में है। इस कंपनी ने अपनी शुरुआत एक साधारण गैराज से की थी और आज यह भारत के अग्रणी अगरबत्ती ब्रांड्स में शामिल है। इसके संचालन का आधार 4000 से अधिक महिला अगरबत्ती निर्माता हैं, जिनकी निष्ठा और कौशल ब्रांड के सशक्तिकरण और समावेशिता के मूल्यों को जीवंत करते हैं। ‘पवित्र धूना धूपकाठी’ की शुरुआत और क्षेत्रीय सुगंध पोर्टफोलियो के विस्तार के साथ ज़ेड ब्लैक अपनी परंपरा और नवाचार को जोड़ने की यात्रा आगे बढ़ा रहा है। यह पहल न केवल आजीविका को संबल देती है बल्कि ऐसे उत्पाद भी उपभोक्ताओं तक पहुँचाती है जो भारत की सांस्कृतिक धरोहर से गहराई से जुड़े हैं।

जैसे ही घर-घर में मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियाँ हो रही हैं, ‘पवित्र धूना धूपकाठी’ और ज़ेड ब्लैक की क्षेत्रीय पेशकशें आध्यात्मिक साथी बनकर परंपरा, पवित्रता और आस्था के सार को जीवंत करने का वादा करती हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in