धनतेरस पर सोने के ऊंचे भाव का दिखा असर, हल्के वजन की ज्वेलरी बनी ग्राहकों की पहली पसंद

Kolkata
सोने के ऊंचे भाव का दिखा असर
Published on: 

कोलकाता : धनतेरस के अवसर पर देशभर के ज्वेलरी बाजारों में ग्राहकों की अच्छी आवाजाही देखने को मिली। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में सोने की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद खरीदारी को लेकर ग्राहकों का उत्साह बरकरार रहा। कोलकाता के प्रतिष्ठित आरआर अग्रवाल ज्वेलर्स के आकलन के अनुसार, इस वर्ष कंपनी का रिटेल कारोबार पिछले साल के लगभग बराबर रहा। बिक्री में न तो उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई और न ही गिरावट दर्ज की गई।

संस्थान के संस्थापक एवं निदेशक रतनलाल अग्रवाल के अनुसार, सोने की ऊंची कीमतों का असर ग्राहकों के खरीदारी बजट पर साफ दिखाई दिया। इस वर्ष भारी वजन की ज्वेलरी के बजाय हल्के वजन और छोटी ज्वेलरी की मांग अधिक रही। ग्राहकों ने अपने निर्धारित बजट के अनुसार खरीदारी को प्राथमिकता दी।

डायरेक्टर रेवती रमण अग्रवाल ने बताया कि सोने के भाव बढ़ने से ग्राहकों की पसंद में बदलाव आया है। वहीं, डायरेक्टर ऋषभ अग्रवाल ने कहा कि धनतेरस पर अधिकांश ग्राहक शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना चाहते हैं। समय की कमी और ऊंची कीमतों के कारण ग्राहक कम बजट की ज्वेलरी खरीदकर परंपरा निभाना पसंद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ज्वेलरी कारोबार का आकलन केवल बिक्री की कुल राशि से नहीं किया जाना चाहिए। सोने की कीमत बढ़ने पर समान बिक्री राशि में बेचे गए सोने का वजन कम हो सकता है। इसलिए बिक्री मूल्य के साथ ज्वेलरी की कुल मात्रा और ग्राहकों की खरीदारी के रुझान को भी समझना जरूरी है।

गौरतलब है कि RR Agrawal Jewellers पिछले 50 वर्षों से कोलकाता, जयपुर, राउरकेला और सिलीगुड़ी में ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है। नेचुरल डायमंड, गोल्ड, कुंदन, पोल्की, जड़ाऊ और ब्राइडल ज्वेलरी के क्षेत्र में संस्थान की विशेष पहचान है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News