कैसे हो बसीरहाट लोकसभा केंद्र का उपचुनाव 

रोड़ा बना है रेखा पात्र का इलेक्शन पिटिशन 
कैसे हो बसीरहाट लोकसभा केंद्र का उपचुनाव 
Published on: 

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : बसीरहाट लोकसभा केंद्र का उपचुनाव नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रविंद्र वी घूगे के डिवीजन बेंच में एक पीआईएल दायर की गई है। तृणमूल कांग्रेस के हाजी शेख नुरुल इस्लाम इस लोक सभा सीट से विजई हुए थे। चुनाव परिणाम आने के बाद ही उनका निधन हो गया था। इस लोक सभा क्षेत्र से पराजित भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्र ने एक इलेक्शन पिटिशन दायर कर रखा है। यह पिटीशन ही इस केंद्र का उपचुनाव कराने में रोड़ा बन गया है। नसीरुल हक ने यह पीआईएल दायर किया है। बुधवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान उसने पिटीशन वापस लेने की अपील की तो डिवीजन बेंच ने सहमति जाता दी। इसके साथ ही लिबर्टी देते हुए कहा कि वह चाहे तो सुप्रीम कोर्ट के मामला दायर कर सकता है। निर्वाचन आयोग की तरफ से बहस करते हुए एडवोकेट अमृता पांडे ने कहा कि कोर्ट को यह जानकारी लेनी पड़ेगी कि क्या रेखा पात्र अपना पिटीशन वापस ले रही है। यहां उल्लेखनीय की इस इलेक्शन पिटिशन का निपटारा किये बगैर लोकसभा का उपचुनाव नहीं हो सकता है। रेखा पात्र इन दोनों संदेशखाली से विधायक है। रेखा पात्र की तरफ से बहस करते हुए एडिशनल एडवोकेट जनरल विल्वादल भट्टाचार्य ने कहा कि वह इलेक्शन पिटिशन की सुनवाई का इंतजार करेंगी। उन्होंने बताया कि एक सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायर कर रखा है। इसके बाद ही डिवीजन बेंच ने पीआईएल वापस लेने की मंजूरी दे दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News