हत्या के मामले में दखल से हाई कोर्ट का इनकार 

प्रमोटर के खिलाफ दायर हुआ है मामला  गार्डनरीच में हुई थी 15 की मौत 
हत्या के मामले में दखल से हाई कोर्ट का इनकार 
Published on: 

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता  कोलकाता : हाई कोर्ट की जस्टिस चैताली चटर्जी दास ने हत्या के एक मामले में दखल देने से इनकार कर दिया। एक प्रमोटर के खिलाफ अलीपुर कोर्ट में हत्या सहित अन्य मामलों में चार्ज फ्रेम किया गया है। प्रमोटर ने इसे खारिज करने के लिए हाई कोर्ट में पिटीशन दायर किया था। जस्टिस दास ने इसे खारिज कर दिया। एडवोकेट अमृता पांडे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रमोटर वसीम ने यह मामला दायर किया था। इस प्रमोटर ने गार्डनरीच में एक बिल्डिंग बनाया था। यह बिल्डिंग गिर गई और 15 लोगों की मौत हो गई थी और इसके साथ ही कई घायल भी हुए थे। उसके एडवोकेट की दलील थी कि प्रॉसीक्यूशन यह साबित नहीं कर पाया है कि पेटीशनर को यह जानकारी थी कि इस वजह से हत्या और हत्या करने के इरादे का मामला दायर हो सकता है। उनकी दलील थी कि उसने केवल फाइनेंस किया था, बाकी रोजमर्रा का काम देखने वाला अब्दुल रऊफ नीलामी इस घटना में मर गया था। कोर्ट की दलील थी कि शुरुआती दौर में जो आरोप लगाए गए हैं उन्हें बदला नहीं जा सकता है। अगर ऐसा करते हैं तो ट्रायल के दौरान प्रॉसीक्यूशन को इस मामले की गंभीरता को साबित करने में दिक्कत आएगी। कोर्ट ने कहा कि चार्टशीट में वसीम के खिलाफ आरोप लगाया गया है कि निर्माण कार्य में उसने घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया था। उसने मजदूरों को इस तरह काम करने का आदेश दिया था। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है यह है कि पेटीशनर को इस  तरह के निर्माण कार्य की कोई टेक्निकल जानकारी नहीं थी, इसके बावजूद वह निर्माण कार्य करा रहा था। कोर्ट ने इसे स्पष्ट कर दिया कि ट्रायल कोर्ट को इस बात की छूट होगी कि वह इस मामले में पेटीशनर की सहभागिता के बारे में अपना फैसला ले। ट्रायल के दौरान गवाहों के बयान और दस्तावेजों की जांच करने के बाद अपना फैसला सुनाए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News