हर घर तिरंगा’ अभियान से दिया देशभक्ति का संदेश

रैली निकालने के दौरान ली गई तस्वीर
रैली निकालने के दौरान ली गई तस्वीर
Published on

कोलकाता : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 अगस्त से देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बजबज के बावली-नोदाखाली क्षेत्र में देश के स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि देने तथा लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति कर्तव्य एवं जिम्मेदारी की भावना जागृत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माई भारत, युवा और खेल मंत्रालय के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर रजत शुभ्र नस्कर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में देशभक्ति, राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्य एवं जिम्मेदारी तथा स्वतंत्रता संग्राम में बुद्धिजीवियों और महान विभूतियों के योगदान एवं बलिदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में संचिता स्मृति समाज विकास केंद्र के प्रमुख स्वपन कुमार रॉय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण, चित्रांकन प्रतियोगिता, रैली, सेमिनार, वॉकथॉन, स्वच्छता अभियान और ध्वजारोहण सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति का संदेश दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in