रवींद्रनगर में हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी

रवींद्रनगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर ली गई तस्वीर
रवींद्रनगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर ली गई तस्वीर
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : हनुमान जयंती के अवसर पर महेशतला के वार्ड नंबर 7 स्थित रवींद्रनगर में 12 नंबर एडी बस स्टैंड, आकड़ा फाटक से राम-जानकी मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राम-जानकी मंदिर के प्रमुख हरिमोहन सिंह ने बताया कि इस अवसर पर हनुमान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन को लेकर डायमंड हार्बर पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। इस मौके पर पार्षद सत्येंद्र सिंह, मोनू तिवारी, राजा तिवारी, रवि महतो, अमरदीप महतो, प्रदीप शर्मा, राकेश पारिख, रवि बंका, विनोद गुप्ता, पवन गुप्ता, विकास सिंह, विजय सिंह और बृजमोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। इसके अलावा वार्ड नंबर 20 में पंचमुखी हनुमान मंदिर का उद्घाटन भी किया गया। मटियाब्रुज के मुदियाली क्षेत्र से सार्वजनिक हनुमान मंदिर तक रैली निकाली गई, जिसमें भक्तों का उत्साह देखने लायक था। वहीं बेहला के पाठकपाड़ा क्षेत्र में भी हनुमान जयंती मनायी गयी। इसके बाद पूजा अर्चना के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किये गये। हनुमान जयंती के मद्देनजर डायमंड हार्बर पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। पुलिस की ओर से इलाके में किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और लगातार पेट्रोलिंग की गई।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in