लेकटाउन श्री बाल हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया

लेकटाउन श्री बाल हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : श्री बाल हनुमान मंदिर लेकटाउनधाम में श्री हनुमान जयन्ती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 5 बजे मंगला आरती से लेकर मध्य रात्रि 12 बजे शयन आरती तक हर पल भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। मंदिर के प्रधान पं. बजरंगलाल शर्मा ने बताया कि ब्रह्मलीन लाल बाबाजी द्वारा स्थापित लेकटाउनधाम में श्री बाल हनुमानजी महाराज को 125 किलो नवरतन मेवा लड्डू तथा छप्पन भोग चढ़ाया गया। काफी संख्या में भक्तों ने बाबा को सवामणी का भोग चढ़ाया।

राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस एवं वरिष्ठ समाजसेवी हरिकिसन राठी, बिरमप्रकाश सुल्तानिया के अलावा, कोलकाता के पार्षद मीना पुरोहित, विजय ओझा, महेश शर्मा तथा भरतराम तिवाड़ी व विद्यासागर मंत्री भी उपस्थित हुए। लेकटाउन थाना पुलिस ने भक्तों की विशाल भीड़ को बखूबी नियंत्रित किया।

महोत्सव की सफलता हेतु सुधीर शर्मा, अमित धानुका, संदीप अग्रवाल, दीपक सोमानी, गंगा प्रसाद चौधरी, दीनदयाल जोशी, गगन कड़ेल, अरूण शर्मा, मनोज अग्रवाल, प्रमोद बगड़िया, राकेश चण्डालिया आदि सक्रिय थे। अंचल की कतिपय प्रमुख संस्थाओं के कार्यकर्तागण भी व्यवस्था सम्भालने में सक्रिय रहे। बताना प्रासंगिक है कि आगामी अधिक मास के अवसर पर मंदिर में 23 मई से 13 जून तक सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ महायज्ञ अनुष्ठित किया जाएगा।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in