

कोलकाता : महाराजा अग्रसेन धाम और रामानन्द मिशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को खचाखच भरे नेताजी इनडोर स्टेडियम में पांच लाख कंठस्वरों में 'हनुमान चालीसा' का सामूहिक पाठ किया गया। नेताजी इंदौर के पाठ में युवाओं की भागीदारी से प्रधान अतिथि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी अभिभूत हो गए।
उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी के सपनों का 'विकसित भारत' 2047 में नयी पीढ़ी के द्वारा ही बनाया जाएगा। यह नई पीढ़ी भारत को 'विश्व गुरु' के रूप में स्थापित करेगी। आज हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वाम और तृणमूल के पांच दशकों के कुशासन पर निशाना साधा और उन्हें 'सनातन विरोधी' बताया।
आचार्य रामचन्द्र दास के सान्निध्य में हुए अनुष्ठान में मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी के साथ अन्य मंत्रीगण तापस राय, उमेश राय, विधायक पीयूष कानोड़िया तथा निगम नेत्री मीना पुरोहित आदि ने भी धरती पर बैठकर पाठ किया। मुख्यमंत्री ने कहा- इतने सालों तक सनातन धर्म का अपमान किया गया।
लेफ्ट नास्तिक है, सनातन धर्म के खिलाफ है। उन्होंने कभी किसी भगवान के नाम पर जीत के नारे नहीं लगाए। और तृणमूल कांग्रेस ने मां काली को जेल की वैन में डाल दिया। ऐसा दोबारा नहीं होगा। बंगाल में हिंदू भाई-बहन अब पूरे दिल से अपने धर्म का पालन करेंगे। आज के अनुष्ठान में हजारों युवाओं को देखकर साफ है कि वे अपने धर्म का पालन करने में कितने इंटरेस्टेड हैं। उन्होंने कहा- यह आपकी सरकार है। आपकी मदद से 2047 में 'डेवलप्ड इंडिया' बनेगा।"
नई पीढ़ी को सनातन धर्म के बारे में सिखाने के लिए, नई सरकार के कार्यकाल में इस विषय को स्कूल के सिलेबस में पढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था। आज नेताजी इंडोर स्टेडियम में हनुमान चालीसा पाठ के सेशन में युवाओं की भागीदारी दिखाती है कि जेन Z पीढ़ी भी उस तरह के कल्चर में कम दिलचस्पी नहीं रखती है जिसे राज्य सरकार बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है और जैसा माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।
राज्यसभा सांसद तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि धर्म भारतीय समाज के मूल में है। यह हमें संस्कार देता है। सनातन को क्षति पहुंचाने वाली ताकतें स्वयं नष्ट हो जाती हैं। राज्य के मंत्री उमेश राय ने भी अपने विचार रखे।
जगदगुरु तुलसीपीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य की अनुप्रेरणा से आयोजित समारोह में नीम करौली बाबा के जीवन-वृत्त पर हाल ही में प्रदर्शित मशहूर फिल्म हनुमान अंश के मुख्य अभिनेता अभिनव श्रीवास्तव तथा अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी भी उपस्थित थे। प्रारम्भ में अग्रसेन धाम के अध्यक्ष ओम जालान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शुभेन्दु अधिकारी की सरकार जनता की सरकार है।
अब लोग सहजता से अपने धर्म का पालन कर पा रहे हैं, साथ ही हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। संस्था के महामंत्री निर्मल सराफ ने आयोजन की पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द की भूमि पर आज नए इतिहास का सृजन हुआ है। श्री गोपाल नरेड़ी ने महानगर में होने वाली आगामी श्रीराम कथा का आमंत्रण दिया, जबकि नरेश जालान ने ब्रिगेड ग्राउण्ड में होने वाले 1008 कुण्डीय यज्ञ में सहभागिता के लिए सभी को आमंत्रित किया।
हनुमान चालीसा के पहले आचार्य रामचन्द्र दास ने विद्यार्थी संवाद किया तथा हनुमानजी के जीवन-चरित पर विशेष बातें बतायीं। अनुष्ठान में सर्वश्री राधेश्याम गोयनका, पद्मश्री सज्जन भजनका, सत्यनारायण देवरालिया, भगवानदास अग्रवाल, दिनेश-विवेक अड़ूकिया, दीपक अग्रवाल, मुरारीलाल दीवान, रमेश सोंथलिया, मनोज बगड़िया, डा. सांवर धनानिया, बिरम प्रकाश सुल्तानिया,
अनिल खेमका, सुरेश अग्रवाल, रवि खेतान, राजीव कानोड़िया, सुधीर सतनालीवाला, विनोद केडिया, गोकुल अग्रवाल, केशव बूबना, सुशील मित्तल, आनन्द केजरीवाल, पुरी के भवानी सिंह दैतपति तथा विश्वनाथ पाण्डा, महेंद्र जालान, सुरेंद्र दुगड़, अरूण संचेती, सजन कुमार बंसल, सुशील गोयनका, भागवताचार्य मालीराम शास्त्री, डा. घनश्याम गोयल, डा. ओम टांटिया, विद्यासागर मंत्री सहित अनेकानेक विशिष्ट जन उपस्थित थे।
आयोजन की सफलता हेतु सर्वश्री अनिल केडिया, गिरधारीलाल गोयनका, बजरंग अग्रवाल, अशोक चूड़ीवाला, अभिनव अग्रवाल, सोमकान्त शर्मा, रवि भालोटिया, रवि अग्रवाल, महेश भुवालका, नवीन टिकमानी, मनीष खेमका, अमित केडिया सहित अनेकानेक कार्यकर्ता सक्रिय थे। महिला समिति की सुमन जालान, सरिता सराफ, ऊषा नरेड़ी, ममता केडिया, निर्मला अग्रवाल, राज गोयनका सहित सभी सदस्य सक्रिय थीं। समारोह का मंच संयोजन प्रकाश चण्डालिया ने किया।