एम्बार्केशन मुख्यालय के नए कमांडेंट बने ग्रुप कैप्टन पंकज उपाध्याय

ग्रुप कैप्टन ए.एल. किशोर का लिया स्थान
Kolkata
एम्बार्केशन मुख्यालय के नए कमांडेंट बने ग्रुप कैप्टन पंकज उपाध्याय
Published on

कोलकाता : कोलकाता स्थित एम्बार्केशन मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित गरिमामय समारोह में ग्रुप कैप्टन पंकज उपाध्याय ने कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने ग्रुप कैप्टन ए.एल. किशोर का स्थान लिया, जिन्होंने अपने सफल कार्यकाल के बाद औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में कमांड परिवर्तन की परंपरागत प्रक्रिया पूरी की गई। गौरतलब है कि एम्बार्केशन मुख्यालय, कोलकाता पूर्वी क्षेत्र में थल सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों तथा सैन्य सामग्री के रेल, वायु और समुद्री मार्ग से सुरक्षित एवं समन्वित आवागमन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता है।

रक्षा सेवाओं की परिचालन तैयारियों में इस मुख्यालय की भूमिका अत्यंत अहम मानी जाती है। वर्ष 2003 में भारतीय वायुसेना की लॉजिस्टिक्स शाखा में कमीशन प्राप्त करने वाले ग्रुप कैप्टन पंकज उपाध्याय वायुसेना अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पुणे तथा कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट से भी उच्च प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

अपने दो दशक से अधिक के सैन्य करियर में ग्रुप कैप्टन उपाध्याय ने विभिन्न ऑपरेशनल यूनिटों, प्रशिक्षण संस्थानों, एयर मुख्यालय और कमांड मुख्यालयों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

उनके व्यापक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में एम्बार्केशन मुख्यालय, कोलकाता अपनी परिचालन दक्षता को और मजबूत करेगा तथा पूर्वी क्षेत्र में त्रि-सेवा समन्वय को नई मजबूती मिलेगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in