

कोलकाता : लोक भवन में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) लेडीज विंग की ओर से JITO National Women Entrepreneurs Summit का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता JITO लेडीज विंग की चेयरपर्सन शीटल डूगर ने की।
राज्यपाल आर.एन. रवि ने महिला उद्यमियों से संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भूमिका परिवार से लेकर समाज और देश के विकास तक व्यापक रही है।
राज्यपाल ने उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में महिलाओं के बढ़ते अवसरों का उल्लेख करते हुए मुद्रा योजना जैसी पहलों को महिला सशक्तीकरण से जोड़ा। उन्होंने कहा कि महिलाएं सूक्ष्म उद्यमों से लेकर स्टार्टअप, विज्ञान, अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र तक अपनी भागीदारी बढ़ा रही हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 26 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। उन्होंने जैन आचार्यों एवं मुनियों के अहिंसा और भारतीय संस्कारों के संरक्षण में योगदान को भी रेखांकित किया। सम्मेलन में 200 से अधिक महिला उद्यमियों तथा उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख लोगों ने भाग लिया।