बंगाल को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी सरकार: दिलीप घोष

बंगाल को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी सरकार:  दिलीप घोष
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमी, व्यवसायी एवं होटल-रेस्टोरेंट उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष काँकरिया, सचिव मनीष शर्मा तथा अनिर्बाण सेनगुप्ता ने दिलीप घोष का उत्तरीय एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री दिलीप घोष ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उद्योग एवं व्यापार जगत को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।


उन्होंने कहा कि नई सरकार का लक्ष्य पश्चिम बंगाल को विकास, निवेश, रोजगार एवं औद्योगिक प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। एसोसिएशन के सचिव मनीष शर्मा ने कहा कि रेस्टोरेंट एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग राज्य में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ राजस्व वृद्धि में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में गठित नई सरकार के कार्यकाल में उद्योग, व्यापार और निवेश के लिए अधिक अनुकूल वातावरण निर्मित होगा, जिससे राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने भी राज्य में उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी सकारात्मक अपेक्षाएँ व्यक्त कीं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in