साइबर हेल्प डेस्क, गोसाबा थाना की सराहनीय कार्रवाई

लोगों ने की पुलिस की कार्यों की प्रशंसा
गोसाबा थाने की पुलिस अधिकारी चेक सौंपते हुए
गोसाबा थाने की पुलिस अधिकारी चेक सौंपते हुए
Published on: 

दक्षिण 24 परगना: गोसाबा थाना के साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से ठगी गई 1,27,930 की राशि बरामद कर पीड़ितों के बैंक खातों में वापस करा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत मिली है। पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी की शिकायत मिलने के बाद साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान बैंकिंग लेन-देन एवं संबंधित डिजिटल माध्यमों की जानकारी जुटाकर ठगी गई राशि को ट्रेस किया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए ₹1,27,930- की राशि बरामद कर पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। इस संबंध में पठान। कली खाली निवासी कौस्तव सरदार ने बताया कि उनके साथ साइबर ठगी के जरिए ₹50,000 की धोखाधड़ी हुई थी। घटना के बाद उन्होंने साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की और ठगी गई राशि बरामद करा दी। कौस्तव सरदार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए साइबर हेल्प डेस्क की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है

कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत संबंधित थाने या साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराएं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in