गोसाबा थाना साइबर क्राइम हेल्प डेस्क ने 10 बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे

गोसाबा थाना साइबर क्राइम हेल्प डेस्क ने 10 बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे
Published on: 

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : गोसाबा थाना के साइबर क्राइम हेल्प डेस्क ने गुम व खोये हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उचित सत्यापन के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय से अपने मोबाइल फोन के गुम होने से परेशान लोगों को जब उनके फोन वापस मिले, तो उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस की इस पहल की सराहना की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साइबर क्राइम हेल्प डेस्क की ओर से गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके बाद सभी 10 मोबाइल फोन की पहचान और संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। इस मौके पर पुलिस ने आम लोगों से बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। पुलिस ने कहा कि भीड़ के दौरान मोबाइल फोन चोरी होने या गुम होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में लोगों को अपने सामान की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए। पुलिस ने मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की भी सलाह दी। गोसबा थाना साइबर क्राइम हेल्प डेस्क की इस कार्रवाई से मोबाइल फोन खो चुके लोगों को राहत मिली है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in