सोने की मूर्ति देने के नाम पर लाखों की ठगी, युवक गिरफ्तार

ठगी के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस दिखाते हुए
ठगी के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस दिखाते हुए
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

बारुईपुर : सोने की मूर्तियां और घंटी देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोप में बारुईपुर थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम फारुक वैद्य उर्फ राजू है। वह बारुईपुर के चांदूखाली इलाके का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को कस्बा के टैगोर पार्क निवासी धर्मबीर साव ने बारुईपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने कृष्णमोहन, थाना–बारुईपुर, दक्षिण 24 परगना निवासी आरोपी राजू को शुद्ध सोने की मूर्तियां और पूजा की घंटी देने के नाम पर 11.2 लाख रुपये दिए थे। बाद में उन्हें पता चला कि आरोपियों ने सोने के बजाय कांसे या अन्य धातु की वस्तुएं देकर धोखाधड़ी की है। जांच के क्रम में 18 फरवरी को उपनिरीक्षक अर्घ्य मंडल ने चांदूखाली निवासी फारुक वैद्य उर्फ राजू को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह कृष्णमोहन रेलगेट के पास शिकायतकर्ता के साथ दोबारा ठगी करने की कोशिश कर रहा था। आरोपी के बयान के आधार पर 2,63,000 रुपये नकद तथा एक काले रंग का पत्थर (संभावित कोष्ठी पत्थर) बरामद किया गया। इसके अलावा दो सुनहरे रंग की मूर्तियां और पूजा घंटी के दो सुनहरे रंग के हिस्से भी जब्त किए गए। आरोपी को बारुईपुर अदालत में पेश करने पर न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। वहीं, एक अन्य मामले में बारुईपुर थाने की पुलिस ने घर से आभूषण और नकदी चोरी के आरोप में अजमाइल शेख तथा अबुसलाम गाजी को गिरफ्तार किया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in