गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने पूर्वी भारत में लॉन्च किए सोया चंक्स

गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने पूर्वी भारत में लॉन्च किए सोया चंक्स

Published on: 

कीमत 10 रुपये से शुरू , 100 ग्राम में 53.1 ग्राम प्रोटीन, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में उपलब्ध होंगे उत्पाद

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

कोलकाता स्थित गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने प्लांट-बेस्ड प्रोटीन श्रेणी में प्रवेश करते हुए गणेश सोया चंक्स और मिनी सोया चंक्स बाजार में उतारे हैं। कंपनी के अनुसार, नए उत्पादों की कीमत 10 रुपये से शुरू है और इन्हें पश्चिम बंगाल, ओडिशा तथा झारखंड में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने बताया कि ‘Pure Veg, Pure Protein’ की अवधारणा के तहत तैयार सोया चंक्स में प्रति 100 ग्राम 53.1 ग्राम प्रोटीन और 15.4 ग्राम आहार फाइबर है। उत्पादों का इस्तेमाल करी, पुलाव, बिरयानी, स्टर-फ्राई और स्नैक्स सहित विभिन्न व्यंजनों में किया जा सकता है। लॉन्च के अवसर पर गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के निदेशक देवांश मिमानी ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य पौध-आधारित प्रोटीन को पौष्टिक, सुविधाजनक और किफायती विकल्प के रूप में रोजमर्रा के भोजन का हिस्सा बनाना है। उन्होंने कहा कि कंपनी सोया प्रोटीन श्रेणी में अपनी पहचान मजबूत करने के साथ उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों के अनुरूप नए उत्पादों पर भी काम करेगी। कंपनी के अनुसार, उत्पाद जनरल ट्रेड, मॉडर्न ट्रेड, ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। प्रारंभिक चरण के बाद बिहार, असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भी इनकी उपलब्धता बढ़ाने की योजना है। गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के देशभर में 8 विनिर्माण संयंत्र और 44 उत्पाद श्रेणियां हैं। कंपनी का वितरण नेटवर्क 1,076 वितरकों के माध्यम से 3.5 लाख से अधिक खुदरा केंद्रों तक फैला है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in