गिरीश पार्क में युवती से छेड़छाड़ व मारपीट

विरोध करने पर युवती के दोस्त से भी की गई मारपीट
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : गिरीश पार्क थाना क्षेत्र के बारानसी घोष स्ट्रीट इलाके में गुरुवार रात एक युवती और उसके दोस्त के साथ सड़क पर हमला करने का मामला सामने आया है। झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में युवती ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी चला रही थी। लगभग 9:55 बजे, बारानसी घोष स्ट्रीट स्थित कंदानी क्लब के सामने, एक अन्य स्कूटी पर आए व्यक्ति ने उनकी ओर आपत्तिजनक शब्द कहे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने आक्रामक होकर उसके दोस्त पर हमला कर दिया। युवती ने कहा कि हमलावर ने प्रथम ग्रुप्ता को थप्पड़ और मुक्कों से पीटा और अपनी स्कूटी का इस्तेमाल करके उन्हें चोट पहुंचाई। युवती ने बताया कि उन्होंने और अन्य लोगों ने इस पर विरोध किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि अभियुक्त ने बिना उकसावे के उसपर और उसके दो्त पर हमला किया है। घटना के बाद से वह काफी आतंकित है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस की ओर से इलाके के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालाजा रहा है। इसके साथ ही इलाके में नजरदारी बढ़ा दी गयी है।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in