सैकड़ों अखंड दीपों से जगमगा रहा घुसुड़ीधाम श्याम मंदिर

नवरात्र पर पांच बार हो रही सामूहिक आरती, 20 अक्टूबर को आशीर्वाद समारोह के साथ होगी पूर्णाहुति
Kolkata
अखंड दीपों से जगमगाता घुसुड़ीधाम श्याम मंदिर
Published on: 

हावड़ा : श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम में शारदीय नवरात्र महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में माता रानी के सुसज्जित दरबार में सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा संकल्पपूर्वक प्रज्वलित अखंड दीप पूरे मंदिर को आलोकित कर रहे हैं।

वहीं, प्रतिदिन पांच बार आयोजित सामूहिक आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। माता रानी के भजनों और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्र के दौरान दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का लगातार आगमन हो रहा है।

मंदिर के प्रबंध न्यासी बिनोद टिबड़ेवाल ने बताया कि घुसुड़ीधाम की स्थापना के समय से ही शारदीय नवरात्र के अवसर पर अखंड दीप प्रज्वलन और सामूहिक आरती की परंपरा निभाई जा रही है।

ये आयोजन श्रद्धालुओं की गहरी आस्था के केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत अखंड दीपों की पूर्णाहुति मंगलवार, 20 अक्टूबर को आशीर्वाद समारोह के साथ संपन्न होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in